डाक टाइम्स न्यूज खड्डा/कुशीनगर । कुशीनगर जनपद के विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा सिसवा मनीराज ग्रामप्रधान विजय कुमार गुप्ता ने अपने माता स्वर्गीय श्याम दुलारी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । इस अवसर पर इस भीषण ठंड और शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए गरीब, निराश्रित, असहाय एवं वृद्धजनो और जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे एवं क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय उपस्थित रहे। सांसद और विधायक सहित अन्य लोगों ने स्वर्गीय श्याम दुलारी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उसके बाद सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानंद पांडेय व ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से निराश्रित, असहाय, जरूरतमंद एवं वृद्धजन में कंबल का वितरण किया। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा ही सच्चे अर्थों में मानवता और भारतीय संस्कृति का परिचायक है।
ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद और सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है, मैं इसी भावना के साथ भविष्य में भी समाज सेवा करता रहूँगा। ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता ने इस कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन और आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, खड्डा चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा , प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव , पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव , मंडल अध्यक्ष भुजौली दिग्विजय शर्मा , कुनाल राव , प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी , पूर्व प्रधान करदह प्रद्युम्न तिवारी , चमरडीहा प्रधान सुनील यादव, संतोष तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।





