डाक टाइम्स न्यूज खड्डा कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा मठिया में संचालित आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल ने गोरखपुर महोत्सव में पूरे मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल का निरीक्षण किया गया व सराहना भी गयी। इसमे अनेकों आधुनिक मॉडल विद्यार्थियों ने तैयार की थी , जिनकी सीएम योगी ने जमकर प्रसंसा और सराहना की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने स्थान बनाए।पूरे मण्डल में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीपक और विनीत रहें।विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभिनय कुशवाहा रहे।
विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विभु देव दूबे एंड टीम तथा विज्ञान गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर यशिका मौर्या। विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर आरोही कुशवाहा , तृतीय स्थान पर शशांक कुशवाहा, चतुर्थ स्थान पर अवनी गुप्ता और पंचम स्थान पर प्रियांशु गुप्ता रहीं। साथ ही साथ आलोक कुशवाहा, कुशल रौनियार, रितिक , अनन्या व अंश का शानदार प्रदर्शन रहा ।
इस प्रतियोगिता में पूरे गोरखपुर मण्डल के लगभग सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त 150 विद्यालय सम्मिलित हुए थें।गोरखपुर महोत्सव 2026 के विज्ञान प्रदर्शनी में आयोजित पूरे मंडल में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, विज्ञान गीत प्रतियोगिता , विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में आर. पी. आई. सी. कॉन्वेंट स्कूल खड्डा, कुशीनगर ने प्रथम स्थान हासिल कर पिछले वर्ष की भातीं अपना परचम लहराया। ज़िले का सम्मान बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को कुशीनगर के सांसद विजय दूबे, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने बधाई दिया । साथ ही साथ विद्यालय के संस्थापक महंथ तिवारी , प्रबंधक ई. नीरज तिवारी ,सह प्रबंधक धीरज तिवारी जी,उपप्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, सुनील पांडेय, विजय शंकर मिश्रा, जोखू प्रसाद, संजीव कुमार, शुभम मोदनवाल,चंद्रेश चौधरी, सोमनाथ कसौधन, चंद्रभान यादव, सरवर, राहुल जायसवाल, श्री सुजीत कुमार, श्री इजहार अंसारी,अभिषेक, तनु मिश्रा , प्रगति जायसवाल व मंगल यादव सहित विद्यालय परिवार ने ख़ुशी ज़ाहिर की ।
Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर महोत्सव में विज्ञान प्रतियोगिताओं में आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल ने इस वर्ष...





