रेल मंत्री ने निभाया वादा: छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, दोहरीघाट ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार को हरी झंडी दिखाई

Daktimes News – रेल मंत्री द्वारा दोहरीघाट में किया गया वादा तय समय के भीतर पूरा कर दिया गया। 11 मई 2026 को दोहरीघाट कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने छपरा जंक्शन पर आयोजित समारोह में छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस का शुभारंभ किया, साथ ही दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार भी हरी झंडी दिखाकर शुरू किया।इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई रेल सेवाओं की शुरुआत की गई। इन नई सेवाओं से छपरा, मऊ, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ और दिल्ली सहित कई शहरों के यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक रेल सुविधा उपलब्ध होगी। समारोह को संबोधित करते हुए रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 11 मई को दोहरीघाट में जो घोषणा की गई थी, उसे आज समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में रेलवे विकास कार्यों को रिकॉर्ड गति मिली है और पहले जहां राज्य को लगभग एक हजार करोड़ रुपये का रेल बजट मिलता था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 10 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है। रेल मंत्री ने कहा कि बिहार में तीसरी और चौथी रेल लाइन, आरओबी निर्माण, स्टेशन पुनर्विकास और नई रेल परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार बुलेट ट्रेन नेटवर्क से भी जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने इस मौके को बिहार और छपरा के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि नई रेल सेवाओं और मार्ग विस्तार से बिहार की राजधानी और उत्तर प्रदेश से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में इस समय एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसी दौरान इस लोकोमोटिव फैक्टरी से गिनी गणराज्य को निर्यात होने वाले 51वें रेल इंजन (डब्लू.डी.जी.4जी.) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसे बिहार के औद्योगिक विकास और वैश्विक पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।