आरपीएफ ने लावारिस अंग्रेजी शराब को किया जब्त

149

डाक टाइम्स न्यूज। दिनांक 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को आरपीएफ कांस्टेबल इंद्रजीत यादव तथा कांस्टेबल शेषनाथ यादव जो रेलवे स्टेशन सिसवा बाजार तथा खड्डा में ड्यूटी पर तैनात थे जो IPF/CPJ के आदेशानुसार बल पोस्ट पर एक परिवाद के संबंध में बयान दर्ज कराने आए थे बाद बयान दर्ज गाड़ी संख्या 19037 से अग्रिम ड्यूटी हेतु रेलवे स्टेशन सिसवा बाजार तथा खड्डा जा रहे थे। उसी दौरान गाड़ी संख्या 19037 में कोच संख्या 2162 63/C के शौचालय के पास एक सफेद रंग का वजनी लावारिस बोरी दिखाई दिया इसके संबंध में अगल-बगल बैठे यात्रियों से पूछ-ताछ किया गया तो किसी ने अपना होना नहीं बताया। उसके बाद उस बोरी को खोलकर देखने पर 10 अदद रॉयल स्टैग व्हिस्की मात्रा प्रत्येक 750ML तथा कीमत प्रत्येक 680 रुपए मिला। उक्त लावारिस अंग्रेजी शराब की कुल कीमत 6800 रुपया तथा कुल शराब की मात्रा 7.500 लीटर बरामद हुआ। जिसे लावारिस पाकर रेलवे सुरक्षा बल ने जब्त कर ली। उक्त जप्तसुदा अंग्रेजी शराब को उसी सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में रखकर गाड़ी संख्या 15273 से बल पोस्ट पर आकर सुपुर्द किये तथा अग्रिम कार्यवाही हेतू आबकारी विभाग कुशीनगर को सुपुर्द किया जाएगा।