डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज (कुशीनगर)। बीती रात मनबढ़ चोरों ने दुबौली देवी मंदिर से माता के आभूषण सोने का हार व कान की एक बाली व नाक की नथिया चोरी कर इस वारदात को अंजाम देकर चंपत हो गए है। उपरोक्त मंदिर के पुजारी शैलेन्द्र मिश्र ने बताया कि सोमवार की सुबह जब मंदिर का चैनल खोल कर माता जी का श्रृंगार करने गया तो देखा माता की मूर्ति से उनके गले में सोने का हार व एक कान की बाली, नाक की नथिया गायब थी। यह घटना देख मंदिर के पुजारी ने तुरंत स्थानीय पुलिस को लिखित सूचना दिया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह भी पहुंच कर घटना की जानकारी लिये और जल्द ही इस घटना की खुलासा करने का आश्वासन दिया। मंदिर के पुजारी ने आशंका व्यक्त किया कि चोर चैनल के खुले भाग से पतली लकड़ी में कटिया फंसा कर माता जी के आभूषण की चोरी किये है। चोरी की इस वारदात की जानकारी मिलते ही नगर में लोगों में नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। बड़ी संख्या में नगरवासी मंदिर परिसर में एकत्र हुए और पुजारी से मिलकर घटना की जानकारी ली। जिसमें पूर्व विधायक शम्भू चौधरी , नगर सभासद शालू जायसवाल, सभासद मुहम्मद आरिफ, विजय कुशवाहा, उदय मधेशिया , संतोष मिश्रा, रवि तिवारी सहित काफी लोग मौजूद रहे। सभी ने इस घटना की खुलासा करने की मांग प्रशासन से मांग किया। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है, घटना के खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

















