- मंदिर की चारदीवारी प्रशासन की जिम्मेदारी-उप जिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता
Daktimes News Captanganj: कप्तानगंज (कुशीनगर) : नगर में स्थित मां दुबौली माता के मंदिर से रविवार की रात्रि माँ की मूर्ति से आभूषण चोरी को लेकर उपजिलाधिकारी कप्तानगंज व गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने मंगलवार को मंदिर पहुंच कर उपरोक्त घटना का जायजा लिया। इस दौरान गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि मंदिर की बाउंड्रीवाल हर हाल में करायी जायेगी और उसमें जो बाधाएं आयेगी उसको दूर किया जायेगा अगर कोई इस कार्य में बांध उत्पन्न करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर की बाउंड्री कराने की बात कहीं, वहीं थानाध्यक्ष दीपक सिंह गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह को आश्वस्त किया कि चोरी वाले मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही चोरी की गई आभुषण की बरामदगी कर घटना का खुलासा कर दिया जायेगा और चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी। क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड़ व पूर्व विधायक शम्भू चौधरी ने भी मंदिर पहुंच कर मंदिर की सुरक्षा व बाउंड्री वाल कराये जाने की बात कही। इस मौके मंदिर के पुजारी शैलेन्द्र मिश्रा व मतवा लक्ष्मी देवी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था व अपने परिजनों की सुरक्षा दिये जाने की मांग की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान, राम गोपाल गुप्ता, आनन्द मिश्रा,बैजनाथ कसौधन, विजय कन्नौजिया,रानू अग्रहरी ,संतोष जयसवाल राधेश्याम पासवान, पिंटू अग्रहरि,विपिन मद्धेशिया, विजय कुशवाहा,मुहम्मद आरिफ सभासद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

















