डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज, कुशीनगर। कप्तानगंज–नरकटियागंज रेलवे मार्ग पर कप्तानगंज रेलवे ढाला से लगभग कुछ मीटर दूर आउटर सिग्नल के पास नगर पंचायत कप्तानगंज के पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रहरी पुत्र रामाश्रय अग्रहरी उम्र लगभग 60 की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अशोक अग्रहरी सुबह घर से यह कहकर निकले थे कि वे चौराहे तक जा रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद घटना से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है और विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बताया जाता है कि वर्ष 1995 में वे नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे और लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे। पिछले नगर निकाय चुनाव में उनकी पत्नी ऊषा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी। इस दुःखद घटना से पूरे नगर व क्षेत्र में शोक की लहर है।












