डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज कुशीनगर। 26 जनवरी 2026 77 वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न सरकारी, अर्ध सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया तथा विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और राष्ट्र सेवा की शपथ ली। सोहनी गणेश चौक स्थित लिटिल पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक विजय श्रीवास्तव, क्रिसेंट स्कूल पर डा हसीब, सबीब ने झंडा फहराया। कप्तानगंज इंडेन गैस पर अनुपम सिंह व रुद्र प्रताप सिंह ने तो वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज पर संस्थापक ज्ञानेश्वर सैनी, आशुतोष सैनी, सुदामा देवी कॉम्प्लेक्स प्रेस क्लब पर गोजए के अध्यक्ष दिनेश यादव, बेचू बीए, मनोज गुप्ता, शम्भू शरण वर्मा, हरेकृष्ण मद्देशिया , मनोज अग्रहरि सभासद ने झंडा फहराया। तहसील परिसर कप्तानगंज में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, विकास खंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुर्यभान कुशवाहा द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी ली गई। नगर पंचायत कप्तानगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला खेतान ने झंडा फहराया ।
जेपी इंटर कॉलेज में रामकोला विधायक, विनय प्रकाश गौड़, पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक एसपी सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द रॉय व सुरेन्द्र सिंह विद्यालय प्रबंधक। आर एम एस हॉस्पिटल पर मंजू राय डा बबलू सिंह द्वारा झंडा फहराया गया। साहित्यिक संस्था प्रभात साहित्य सेवा समिति कार्यालय पर अध्यक्ष कवि इंद्रजीत इंद्र ने झंडा फहराया।







