डाक टाइम्स न्यूज अहिरौली बाजार: जनपद कुशीनगर के अहिरौली बाजार स्थित फतेह बहादुर सिंह इंटर कॉलेज में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक विवेक सिंह ने झंडा फहराकर कर देश की आन, बान और शान तिरंगा को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि शाही ने छात्रों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश प्रेम सबसे ऊपर होनी चाहिए। हमारा देश शदियों से एकता और अखंडता का प्रतीक रहा है। यह प्रतीक कायम रहनी चाहिए। हमारे राष्ट्रीय पर्व हमारे दिलों में देशभक्ति के जज्बे को जागृत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई भी दी। इस अवसर पर व्यास सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य), वशिष्ठ तिवारी ,राजेंद्र यादव, राधेश्याम सिंह, दीनदयाल तिवारी व अभिभावक, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। वही क्षेत्र के आर.के पांडे शिशु शिक्षा निकेतन घोड़ादेउर में विद्यालय के प्रबंधक ऋषिकेश पांडे द्वारा झंडारोहण किया गया छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता पांडे , विद्यालय के अध्यक्ष गणेश पांडे,ज्ञानेंद्र पांडे ,गीतांजलि , उर्मिला राहुल सहित अभिभावक उपस्थित रहे।





