डाक टाइम्स न्यूज खड्डा कुशीनगर । दिनांक 26 जनवरी 2026 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विकास खंड खड्डा के जखिनिया चौराहा पर स्थित एमजी कॉन्वेंट स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और भारत देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा झंडा फहराया गया। इसके उपरांत विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन खड्डा नगर के सुभाष चौक पर किया गया। रैली का शुभारंभ उपजिलाधिकारी खड्डा रामवीर सिंह एवं विद्यालय के संस्थापक भानु प्रताप पाण्डेय ने हरी झंडी दिखा कर किया।
एमजी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों द्वारा खड्डा नगर के सुभाष चौक पर नुक्कड़ नाटक माध्यम से समाज में बढ़ रहे साइबर अपराध तथा साइबर जालसाजी से बचने के लिए जनमानस को जागरूक करने का प्रयास अपने जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से किया। जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस कार्यक्रम का स्थानीय लोगों सहित क्षेत्र में प्रशंसा की जा रहीं है तथा विद्यालय परिवार की भी सराहना की जा रही है।
कार्यक्रम में बच्चों ने साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी। तो वहीं इस अपराध से बचने के लिए पुलिस की मदद से ऑनलाइन सुरक्षा, हेल्पलाईन नंबर (1930), और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के गुर भी बताये गये। यह कार्यक्रम लोगों को साइबर बुलिंग और फ्रॉड से बचाने का एक महत्वपूर्ण कदम था। विद्यालय के प्रबंधक गोविन्द पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय के अध्यापकों द्वारा बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने हेतु हमेशा प्रयास किया जाता है समय-समय पर समाज में हो रहे गतिविधियों एवं अपराधों के बारे में भी बच्चों को बताया और पढ़ाया जाता है। विद्यालय के बच्चे अपने अध्यापकों द्वारा बताये गये शिक्षा और ज्ञान का उपयोग कर समाज में जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को भी जागरुक करते रहते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य विनय प्रताप, उपप्रधानाचार्य सौम्या मिश्रा, कार्यालय सहायक उमर अंसारी, नियाज़ अहमद, अजय गुप्ता एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं अविभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


















