मेडीसिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क हेल्थ कैंप में 200 से अधिक हड्डी रोग से पीड़ित मरीज़ हुए लाभान्वित

168
  • विशेषज्ञ चिकित्सक ने मरीजों को निःशुल्क जांच कर दिया परामर्श

डाक टाइम्स न्यूज खड्डा कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के खड्डा सिसवा मार्ग पर स्थित मेडीसिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा आज दिनाँक 25 जनवरी 2026 दिन रविवार को क्षेत्र के ग्रामसभा करदह बाजार के प्राथमिक विद्यालय परिसर में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उनके बीमारियों की जांच कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया। इस शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी बीमारियों एवं समस्याओं को अवगत कराया।   मेडीसिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में लोगों की समस्याओ को देखते हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव वत्स सहित जनरल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव संयुक्त रूप से मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच एवं फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ ने अत्याधुनिक मशीनों से पीड़ितों की हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों से सम्बन्धित समस्याओं की जांच की वहीं उन्हें निःशुल्क परामर्श और उपचार भी दिया। शिविर में डॉ. अभिनव वत्स द्वारा मरीजों को उचित पोषण, व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव के माध्यम से हड्डियों एवं जोड़ों की मजबूती के उपाय भी बताए। मेडीसिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। क्योंकि आए दिन हड्डी रोग, जोड़ों में दर्द से ऐसे तमाम मरीज़ एवं बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लोगों की सेवा भाव से मेरे द्वारा इस शिविर में बुलाए गए हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव वत्स द्वारा शिविर में आए हुए मरीजों की समस्या सुनकर उनका इलाज, उचित उपचार परामर्श और निशुल्क दवाएं दिया गया। डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि खड्डा क्षेत्र वासियों सहित प्रत्येक पीड़ित मरीज़ को हुए स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से निजात दिलाने के लिए मेडीसिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा समय समय पर स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। आज इस शिविर में बुलाए गए हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव वत्स द्वारा मरीजों की हड्डियों की मजबूती का आकलन कर परामर्श दिया गया हैं। इसके अलावा शिविर में एक्स-रे, गठिया से सम्बन्धित रक्त जांच (सीबीसी, आरए फैक्टर, यूरिक एसिड) तथा ब्लड शुगर की जांच भी निःशुल्क की गई। तो वहीं बेहतर परामर्श पाकर स्थानीय लोगों ने मेडीसिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ जितेन्द्र कुमार यादव व हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव वत्स, महिला डॉ पूजा शर्मा सहित हास्पिटल के सभी स्टॉप की सराहना की है। मेडीसिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव वत्स प्रत्येक सोमवार और शनिवार को हमारे हॉस्पिटल में अपनी सेवाए देंगे। हड्डी और जोड़ रोग से पीड़ित व्यक्ति उपरोक्त समयानुसार अपना उचित ईलाज अस्पताल में आकर करा सकते हैं।

विज्ञापन