डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज (कुशीनगर)। दिनाँक 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील कप्तानगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश पांडेय ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष हीरा पांडेय, मंत्री उमेश दुबे, कोषाध्यक्ष राजन पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयभान पटेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चंद्र गौड़, लालमन सिंह, गोविंद कुमार, हरिनंदन उपाध्याय, संयुक्त मंत्री (सूचना) दारा यादव, पुस्तकालय प्रभारी विभाकर गुप्ता एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मनोज राय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह की शुरुआत सांसद विजय कुमार दुबे और क्षेत्रीय रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि तहसील के सर्वांगीण विकास के लिए बार और बेंच के बीच आपसी सामंजस्य अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि वादकारियों के मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण बिना सामंजस्य के संभव नहीं हो सकेगा। सांसद ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का प्रमुख अंग है। समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं समाज अपना अहम भूमिका निभाता है।
रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि अधिवक्ता पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं। इसलिए भाजपा सरकार ने अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए विशेष पहल की हैं, जो सरकार की पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा तथा संचालन हरेकृष्ण पांडेय ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार चंदन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मिर्जा एक्तेदार हुसैन, वकील संजय सिंह , देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, रामप्रताप सिंह, समाजसेवी गोलू मिश्रा, परमहंस कुमार, विनोद मिश्रा, राधेश्याम पासवान, रामानुज मिश्रा, जयप्रकाश पांडेय, शुभम उपाध्याय, मारकंडेय पांडेय, अमरनाथ शुक्ला, सर्वेश कनौजिया, मुकेश सिंह, संजय पांडेय, संजय मिश्रा, शैलेश प्रताप सिंह, राजनंदन लाल श्रीवास्तव, जयप्रकाश अग्रहरि, अरुण कुमार सिंह, कौशल किशोर त्रिपाठी, राधेश्याम, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





