हीरा पाण्डेय अध्यक्ष, उमेश कुमार दुबे तीसरी बार महामंत्री निर्वाचित

112

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज। जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव दिनाँक 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में हीरा पाण्डेय अध्यक्ष और उमेश कुमार दुबे महामंत्री निर्वाचित हुए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि महामंत्री उमेश कुमार दुबे इस बार भी महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए हैं और इस चुनाव में उन्होंने अपना हैट्रिक कब्जा जमाया है। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में हीरा पाण्डेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीनानाथ शर्मा को 23 मतों से हराया। महामंत्री पद पर उमेश कुमार दुबे ने अभिनेंद्र प्रताप सिंह से 9 मत अधिक पाकर विजयी हुए । अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार ने अपनी दावेदारी पेश की जिसमें हीरा पाण्डेय को 46 मत, दीनानाथ शर्मा को 23 मत और अरुण कुमार सिंह को 7 मत मिले। एक मत अवैध घोषित किया गया। महामंत्री पद के लिए भी तीन उम्मीदवार रहे जिसमें उमेश कुमार दुबे को 41 मत, अभिनेंद्र प्रताप सिंह को 32 मत और गिरजेश कुमार को 3 मत प्राप्त हुए।अन्य पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार होने के कारण अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपरोक्त चुनाव चुनाव अधिकारी राजनंदन लाल श्रीवास्तव की देखरेख में सम्पन्न हुई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर बधाई दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता मिर्जा एक्तेदार हुसैन, दिनेश सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, सूर्यकांत दुबे, परवेज कन्नौजिया सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहें।