डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज।आज दिनाँक 22 जनवरी 2026 दिन बृहस्पतिवार को कुलकुला धाम में श्री श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। इस कलश यात्रा में 5001 कुंवारी कन्याओं ने कलश भरकर हिस्सा लिया। सूर्योदय के साथ कलश यात्रा कुलकुला धाम मंदिर परिसर से शुरू हुई। यह भड़सर खास, नरायण भड़सर, इंदरपुर, गणेश चौक और सोहनी होते हुए फ्लाईओवर पार कर गंडक नदी स्थित राम जानकी घाट पहुंची। वहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद यात्रा उसी मार्ग से यज्ञ मंडप लौटी, जहां विधिवत कलश स्थापना के साथ महायज्ञ का आरंभ हुआ। यह यात्रा ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर में भ्रमण करते पूरे जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। आयोजक श्री त्यागी फलहारी और संत श्री रामदास जी महाराज ने बताया कि यह ग्यारह दिवसीय महायज्ञ 23 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक यज्ञ-पूजन और नवाह पाठ प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक होगा। प्रतिदिन रात्री 8 बजे से 2 बजे तक जय बजरंग आदर्श रामलीला अयोध्या धाम द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस दौरान प्रवचन करता श्री उपेंद्र दास व शालिनी पांडे, यज्ञचार्य श्री देवानंद दुबे, नवाह पाठ श्री सुनील मिश्रा द्वारा, यजमान ऋतुराज सिंह व यशवंत सिंह, दुकान व्यवस्थापक वेगलाल गुप्ता व लकी सिंह मंदिर के पुजारी सुभाष दास, राम सेवक दास, भाजपा नेता एवं जिला पंचायत प्रत्याशी विशाल सिंह, भरत गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि मनीष मिश्रा, प्रधान रामप्रसिद्ध, श्याम राजभर, शुभम उपाध्यय, टूनटून दुबे, पंकज, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में संत, पुजारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।





