राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 सौ वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

डाक टाइम्स न्यूज अहिरौली बाजार कुशीनगर। दिनाँक 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को स्थानीय बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य वक्ता दीपक, संत समाज से सतीश, नारी शक्ति से श्रृंखला किशोरी ने मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवम पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। हिंदुओं से जात-पात छोड़कर हिंदू के रूप में एकजुट होने का आवाहन किया। आरएसएस के बतौर मुख्य वक्ता दीपक ने अपने संबोधन में संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम का महत्व बताते हुए पंच परिवर्तन का उल्लेख किया इनमें उन्होंने कुटुंब, प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक शिष्टाचार एवं स्वदेशी के दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने जात पात की विदाई कर सभी को एकजुट होकर हम सब हिंदू भाई-भाई की भाव से आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह ने किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक पवन केडिया, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही, ब्लॉक प्रमुख सुकरौली रंजन पासवान, भाजपा नेता संतोष सिंह, निलेश त्रिपाठी अमित दिनेश्वर मिथिलेश सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।