जेपी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने लहराया मेधा का परचम, अध्यापकों सहित अभिभावकों में खुशी की लहर

281

डाक टाइम्स न्यूज ।कप्तानगंज के जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज के बच्चों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में मेधा का परचम लहराकर अपने ज्ञान को प्रदर्शित किया है। जिसमें हाई स्कूल संवर्ग की छात्रा सृष्टि सिंह ने 92.8 %, महिमा मद्धेशिया 91.5%, समी अंसारी 90.83%, पंकज अग्रवाल 90%, राजीव सिंह 90%, खुशी यादव 89.6%, शुभम 88.3%, शिवम मद्धेशिया 88.3%, संजना पासवान 88%, अर्चना कुशवाहा 87.83%, संचित विश्वकर्मा 87.5%, शिवशंकर साहनी 85.83%, अभिषेक प्रजापति 85.83%, गणेश यादव 85.16%, आदित्य कुशवाहा 85.5%, अभिषेक प्रजापति 85.83%, अभिमन्यु कुमार 84.16%, रेनु भास्कर 84.66%, प्रतिभा चौधरी 84.5%, नीलम भारती 83.16%, अर्चना कुशवाहा 87.83%, दिव्या अग्रहरि 83.6 प्रतिशत, खुशी सिंह 84%, शुभम मद्धेशिया 88.3%, ज्योति यादव 84%, दीपिका 84%, सिद्धि यादव 84.16% सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है वहीं 12वीं में प्रदीप कुशवाहा 84.6%, आयशा यादव 82.6%, अंकिता 82%, काजल गुप्ता 80.6%, प्रियांशु मद्धेशिया 81.5 %, शिखा कनौजिया 80%, संजना कुशवाहा 80.4 %, एंजेल राव 80% सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपने मेधा का परचम बुलंद करते हुए अपना और विद्यालय सहित अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने कहां की जो भी छात्र पूरे वर्ष कठिन परिश्रम और मनोयोग से पढ़ाई के कार्य में जुटे रहते हैं वह अवश्य ही अच्छे अंकों से बोर्ड की परीक्षा में सफल होते हैं। आज उनकी परिश्रम की देन है कि वो आज अपने परीक्षा में सफल हुए हैं। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य विश्वंभर प्रसाद, सगीर अहमद, रणजीत सिंह चंदन कुमार गोंड़, अखिलेश सिंह, केएन शर्मा, सूर्य प्रताप, मुकेश कुमार, शैलेश कुमार, मेहताब आलम, रितेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य और अध्यापकगण उपस्थित रहे।