- सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं/उपलब्धियों सम्बन्धित प्रदर्शनी का आयोजन बुद्धा पार्क में
- जनपदवासी दिनांक 5 से 7 फरवरी तक कर सकेंगे प्रदर्शनी का अवलोकन
- 5 फरवरी को मध्यान्ह 1.00 बजे होगा प्रदर्शनी का उद्घाटन
- प्रदर्शनी अवलोकन हेतु मीडिया बंधुओं/अधिकारी गणों सहित आमजन से की गयी अपील
अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं, नीतियां, उपलब्धियों एवं जनमानस के उत्थान हेतु लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से संबंधित तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सब का प्रयास विषयक 3 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन जनपद मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में किया गया है, जिसका उद्घाटन दिनांक 5 फरवरी 2024 को मध्यान्ह 1.00 बजे की जाएगी। प्रदर्शनी दिनांक 5 फरवरी से 7 फरवरी तक अवलोकन हेतु लगाई जायेगी। उक्त प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न विकास परक योजनाओं को सचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा।अपर जिला सूचना अधिकारी ने उक्त प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर समस्त मीडिया बंधुओं, सभी अधिकारी गण सहित आमजन से प्रदर्शनी अवलोकन हेतु पहुंचने की अपेक्षा की है।
नोट-उद्घाटन के समय मे परिवर्तन होने पर सूचित कर दिया जाएगा