डाक टाइम्स न्यूज समाचार पत्र कुशीनगर ।
भारतीय जवान किसान पार्टी के जनरल सचिव सुरेश कुमार केपी द्वारा सामाजिक और किसानों के प्रति लगन, सक्रियता, समर्पण एवं सेवाभाव, क्रियाशीलता, सराहनीय कार्यों और संघषों को देखते हुए किसान नेता रामचन्द्र सिंह ग्राम देवरियाबाबू व पोस्ट – लक्ष्मीगंज जनपद – कुशीनगर को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे नियुक्त किया है। रामचन्द्र सिंह द्वारा किसानों व जनहित की माँगों को लेकर हमेशा उनकी आवाज को बुलंद किया है। भारतीय जवान किसान पार्टी के जनरल सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से आपको तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे नियुक्त करने मे अपार खुशी हो रही है और आपसे यह आशा करते हैं कि आप अपने पार्टी की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। रामचन्द्र सिंह को भारतीय जवान किसान पार्टी (बीजेकेपी) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र के किसान और जनता में अपार खुशी की लहर है।