नेबुआ नौरंगिया: झोपड़ी में लगी भीषण आग, दो मवेशी की मौत

137

डाक टाइम्स न्यूज । जनपद कुशीनगर के विकास खंड नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा देवगाँव मल्ल टोला में दिनाँक 22 नवंबर 2025 को रात में लगभग 8:30 बजे के करीब अचानक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। 5 फीट की ऊंचाई पर चारों तरफ दीवार चला हुआ था, जिसमें एक भैंस और एक जर्सी गाय और बछिया बांधी गई थी।

आग की चपेट में आने के कारण दो मवेशियों की मौत हो गई। पशुपालक रामअवध प्रसाद व रामचन्द्र प्रसाद ने बताया कि वह स्वयं रात्रि 8 बजकर 15 मिनट पर गाय का दूध निकाल कर आए थे। घर पर आए 15 से 20 मिनट के अंदर उस झोंपड़ी में भीषण आग लग गई। जिसमें मेरी जर्सी गाय और बछिया दोनों जल गई और उनकी मृत्यु हो गई। झोपड़ी भी पूरी तरह से जल गयी । जिसमें रखा भूसा व चारा, जलवान की लकड़ियां व अनाज आदि जलकर राख हो गया।