Daktimes Nesw Kaptanganaj : दिनाँक 23 नवंबर 2025 दिन रविवार को जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज में गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं प्रेस क्लब के जिला इकाई कुशीनगर कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पत्रकार साथियों की एकता, निष्पक्षता और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लोकतंत्र की आधारशिला है।
सांसद ने कहा कि इस नए कार्यालय से निश्चित ही संवाद, सहयोग और सशक्त पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी। संबोधित करते हुए रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। वह निडर होकर और सच के साथ पत्रकारिता करता है और जनता को वास्तविकता से रूबरू कराता है। वही पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने कहा कि आज के दौर में पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं काफी बढ़ी है। ऐसे में पत्रकारों को पीत पत्रकारिता से बचना होगा।
गोजए एंव प्रेस क्लब गोरखपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा संगठन पत्रकार के परिवारों के साथ सदैव कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ा है।जिला इकाई कुशीनगर के प्रभारी दिनेश यादव ने कार्यालय उपलब्ध कराने के लिए पत्रकार बेचू बीए को साधुबाद देकर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों व अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नवजीत सिंह,अभिषेक कुमार पाण्डेय, मनोज गुप्ता, शम्भू शरण वर्मा, राकेश शर्मा, एस जेड सामानी,शकील अहमद, अजय कन्नौजिया, संतोष कुमार चौधरी, ब्रजेश सिंह, गौतम गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष आन्नद मिश्र, चेयरमैन प्रतिनिधि अभिषेक उर्फ सोनू खेतान, डा,बीपी सिंह,संजय यादव,हसीब अहमद, रमेश जायसवाल, विजय श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में पत्रकार गण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Home उत्तर प्रदेश पत्रकार साथियों की एकता, निष्पक्षता और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लोकतंत्र...





