डाक टाइम्स न्यूज। पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त कल यानी 19 नवंबर दिन बुधवार को जारी होने वाली है। प्रत्येक बार की तरह इस बार भी किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े विषयों पर देश के किसानों को संबोधित भी करेंगे।





