Daktimes News Khadda Kushinagar: लोक आस्था के पर्व छठ पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी एवं शिक्षाविद् पवन दूबे के नेतृत्व में खड्डा तहसील क्षेत्र के 51 छठ घाट पर प्रसाद वितरण एवं सेवा स्टॉल का संचालन किया गया। पवन दूबे ने सोमवार सायंकाल तथा मंगलवार प्रातःकाल तहसील क्षेत्र के खड्डा, सोहरौना, छितौनी, पनियहवा, भुजौली, नेबुआ, नौरंगिया, बरईपट्टी, एकड़ंगी, बगही कुट्टी, रामपुर बांगर, देवतहा, चरघरवा, घिनउआ, हरपुर माफी आदि छठ घाट पर श्रद्धालुजन में जलपान, बुनिया, हलवा, चाय आदि का वितरण कराया। इस 
अवसर पर पवन दूबे ने विभिन्न छठ घाट पर पहुंचकर श्रद्धालु भक्तजन को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी एवं सेवा स्टॉल पर प्रसाद वितरण किया। पवन दूबे द्वारा आयोजित छठ पूजा प्रसाद वितरण एवं सेवा स्टॉल की क्षेत्र में बहुत चर्चा रही। अर्घ्य के उपरांत व्रती माताओं – बहनों के पास पहुंचकर बूंदी प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से विवेकानंद गुप्ता, सुरेश सिंह, मोहम्मद रुस्तम, दिलीप कुशवाहा, अश्विनी पाठक, संदीप पांडेय, मंसूर आलम,शिवानी कन्नौजिया, विनोद उपाध्याय, सूर्यभान सिंह, दिलीप विश्वकर्मा, प्रिंस शर्मा, राजू मद्धेशिया, राणा प्रताप,कल्पना गुप्ता, पंकज कन्नौजिया आदि सम्मिलित रहे। जनसेवक पवन दूबे ने सभी सेवकों के प्रति आभार प्रकट किया है।





