प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से चलेगा सेवा संकल्प अभियान

भाजपा मंडल कप्तानगंज की कार्यशाला में संगठन पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

Daktimes News कप्तानगंज, कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल कप्तानगंज की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला नगर पंचायत कप्तानगंज के सभागार में आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा ही प्रभु सेवा” को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यशाला के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी हरिशंकर राय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रत्येक पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी तथा बूथ अध्यक्ष व प्रभारी अपने-अपने बूथों पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों के घर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे लाभार्थियों के घरों पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला को वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र सिंह, राधेश्याम पासवान, हरिश्चंद्र अग्रहरि एवं विनोद गुप्ता ने भी संबोधित किया और संगठन की मजबूती तथा सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरे राम गुप्त ने की, जबकि संचालन मंडल मंत्री रविंद्र गोंड ने किया। इस अवसर पर अशोक दुबे, वीरेंद्र मद्धेशिया, अशोक पटेल, विजय कनौजिया, संतोष जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन चौहान, मंडल मंत्री मनोज उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक उमेश शाह, सतीश सिंह, दिवाकर दुबे, आशुतोष उपाध्याय, दिनेश सिंह, दिलीप कनौजिया, सुरेश प्रसाद, ओमप्रकाश प्रजापति, सभासद शालू जायसवाल, रमेश मोदनवाल, हरेकृष्ण मद्धेशिया, राजन पटवा सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।