डाक टाइम्स न्यूज खड्डा कुशीनगर । सूर्योपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के आखिरी दिन मंगलवार की भोर से ही नगर पंचायत खड्डा के जटाशंकर पोखरे पर व्रती महिलाएं गीत गाते हुए ढोल ताशों के साथ पहुंची। भगवान दिनकर (सूर्य) को अर्घ्य देने के लिए घाट पर भारी भीड़ जुटी रही। सोमवार को संध्याकाल अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं घरों में भजन कीर्तन कर रात जगी की और भोर में फिर से घाट पर छठ मईया का पूजन कर उगते हुए सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य दिया और अपने परिवार सहित लोककल्याण की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।
लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन मंगलवार सुबह व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और जीवन में ऊर्जा व उजाले की कामना की। https://youtu.be/RNO31VbTgy4?si=IDuiEWcF1PfSIkg-नगर पंचायत खड्डा की चेयरमैन अध्यक्षा श्रीमती संगीता वर्मा व अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा की देखरेख में अपनी खूबसूरती को बिखेरता जटाशंकर पोखरे पर की गई सभी व्यवस्थाओं व आकर्षक सौंदर्य का तारीफ जोर शोर से है। इस दौरान जटाशंकर पोखरे पर भक्तिमय वातावरण रहा। छठ गीतों की गूंज सुनाई दी और पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ, कचनी व फल से भरे डाले श्रद्धा का प्रतीक बने रहे। महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। उल्लेखनीय है कि खड्डा कस्बे सहित आसपास के ग्राम सभाओं में आयोजित छठ पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे, क्षेत्रीय विधायक विवेकानन्द पांडेय, उपजिलाधिकारी खड्डा रामवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश चंद भट्ट, प्रभारी निरीक्षक थाना खड्डा गिरजेश उपाध्याय सहित पूरी पुलिस टीम व नगर पंचायत खड्डा के अधिकारियों, कर्मचारियों का सहयोग अतुलनीय रहा। चार दिनों तक चला यह पर्व सूर्योपासना, स्वच्छता और अनुशासन का अनुपम उदाहरण बना।





