डाक टाइम्स न्यूज अहिरौली बाजार कुशीनगर
जनपद कुशीनगर के विकासखंड कप्तानगंज के ग्राम सभा बरवां बाबू में स्वर्गीय ठाकुर भगवती प्रसाद शाही द्वारा स्थापित हनुमत जन्मोत्सव समारोह बहुत धूमधाम से आयोजित किया जाता रहा है। शाही परिवार द्वारा बताया गया है कि इस वर्ष का आयोजन शताब्दी वर्ष समारोह के रूप में मनाया जाएगा । समारोह तीन दिवसों में आयोजित होगा जिसमें 20 अक्टूबर को जन्मोत्सव तथा कथा वाचन हलचल बाबा द्वारा तथा रात में रामलीला का मंचन किया जाएगा, 21 अक्टूबर को शोभा यात्रा व 22 अक्टूबर को विराट कुश्ती – दंगल तथा मेला आयोजित होगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के पहलवान तथा महिला पहलवान शिवजी व्यायामशाला,पक्कीबाग,चौरीचौरा , सरहरी, महराजगंज,पंजाब,नेपाल के पहलवान प्रतिभाग करेंगे । इस समारोह में शाही परिवार द्वारा बल ,बुद्धि तथा पौरुष के प्रतीक के रूप में शाही परिवार के आराध्य देव पवन पुत्र हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ गणमान्य व सम्मानित लोग भी इस समारोह में सादर आमंत्रित किए जाते हैं जिससे इस कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लग जाता है । पूरा शाही परिवार पलक -पांवड़े बिछाकर सभी आगंतुकों का स्वागत करता है । इस आयोजन में शाही परिवार द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भी आमंत्रित किया गया है। उक्त समारोह में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है जिसमें सभी लोग प्रसाद ग्रहण करते है। उक्त आशय की जानकारी शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य वेंकट रमण शाही, अशोक शाही पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनन्द शाही जिला प्रभारी गोरखपुर द्वारा बरवा बाबू में आयोजन स्थल पर आयोजित प्रेस विज्ञप्ति में बताया।






