महुअवां खुर्द को क्रय केंद्र नहीं बनाया गया तो होगा आंदोलन-क्षेत्रीय किसान

319

Daktimes News Kushinagar: तहसील क्षेत्र कप्तानगंज के महुअवां खुर्द में क्रय केंद्र न बनाए जाने से क्षेत्रीय किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वही किसानों ने क्रय केंद्र नहीं बनाए जाने से विशाल आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई। जो कभी भी विस्फोटक का रूप ले सकती है। उल्लेखनीय है कि किसान सेवा साधन सहकारी समिति महुअवां को पूर्व में धान व गेंहूँ क्रय केन्द्र बनाया जाता रहा है। इस केन्द्र पर खुर्द,विशुनपुरा, गिदहा,घोघरा, मुजहना, बरडिहा,बेलवा,जगदीशपुर,बरबा कोटवा सहित दर्जनों गांव से अधिक किसानों ने अपनी उपज की तौल कराते रहे है। किसानों ने कहा कि विगत वर्ष से विभागीय उच्चाधिकारियों की उदासीनता के चलते सहकारी समिति महुअवा खुर्द को क्रय केन्द्र नही बनाया जा रहा है । जिससे किसान अपनी उपज बेचने के लिए मारे – मारे फिर रहे है। समिति के अध्यक्ष गोरख सिंह ने बताया पिछले वर्ष से समिति द्वारा प्रस्ताव कर उच्चाधिकारियों को पत्र दिया जा रहा है । लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा हमें केवल कोरा आश्वासन ही मिलता रहा है। दीपनरायन नायक, विनोद सिंह, उमेश चौधरी, लल्लन यादव, लालजी, रामअवध प्रजापति, मोहन यादव, अनिल कुमार, आदि दर्जनों किसानों ने महुअवां खुर्द में धान तौल केन्द्र न बनायें जाने से भारी आक्रोश व्यक्त किया है। किसानों ने कहा कि क्रय केंद्र नहीं होने से यहा के क्षेत्रीय किसानों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त आक्रोशित किसानों ने एक सप्ताह के अन्दर क्रय क्रेन्द्र न बनाएं जाने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।