डाक टाइम्स न्यूज खड्डा/कुशीनगर । आज दिनांक 2 अक्टूबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खड्डा के कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता की अध्यक्षता में सत्य और अहिंसा के पुजारी देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान दोनों महान विभूतियों के विचारों और संघर्षों पर चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि गांधीजी का जीवन और विचार हमें सिखाता है कि शांतिपूर्ण विरोध से भी सबसे बड़ी शक्ति को झुकाया जा सकता है। उनकी जीवनी और शिक्षाएं आज भी विश्व शांति 
और नैतिक नेतृत्व के लिए प्रासंगिक हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सादगी से भरा था और वे किसानों के हितों की बात करते थे। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता राधेश्याम कुशवाहा, वाजिद अली, इस्लाम, छठठु भारती, केशव प्रसाद गुप्ता, हरिलाल कुशवाहा, दिलीप सिंह श्रीनेत्र, जवाहरलाल, लालबाबु , रामलाल, छट्टू प्रसाद, सिंहासन भारती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।





