डाक टाइम्स न्यूज कुशीनगर ।
आज दिनाँक 30 सितम्बर 2025 दिन मंगलवार को मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे व विशिष्ट अतिथि में विधायक विनय प्रकाश गौड़ व ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह के कर कमलों द्वारा जनपद के विकासखंड कप्तानगंज के ग्राम सभा साखोपर में नवनिर्मित बहुउद्देशीय पंचायत भवन व कंपोजिट विद्यालय में बाउंड्री वाल व गेट का लोकार्पण किया गया । नवनिर्मित बहुउद्देशीय पंचायत भवन वित्तीय वर्ष 2025-26 में 18 लाख से तथा 5 लाख रुपये की लागत से कामन सर्विस सेंटर का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम में ग्रामीणों को
संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा प्रदेश में डबल इंजन की सरकार नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है । संसदीय क्षेत्र में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू हो गया है।वही अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से इण्टरनेशनल उड़ान शुरू हो चुका है । कप्तानगंज में फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण अन्तिम दौर में है। गांव गांव में बच्चों के लिए पार्क,खेल मैदान, तथा ग्रामीणों की सहूलियत के लिए बहुदेशीय पंचायत भवन का निर्माण
किया जा रहा है। ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक भाग दौड़ न करना पड़े । रामकोला विधायक विनय कुमार गोंड ने कहा डबल इंजन की सरकार में रामकोला विधान सभा में पुल पुलिया तथा सड़कों का जाल बिछ रहा है। इस दौरान नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अमित भार्गव, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, ए सीएमसीडीयो पंचायत रविंद्र प्रसाद, सचिव कन्हैया मौर्या, , प्रधान संघ अध्यक्ष रंजीत कनौजिया, प्रधान प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,चिकित्सा प्रभारी सुर्यभान कुशवाहा, भाजपा युवा नेता विशाल सिंह, भाजपा नेता विजेंदर सिंह, प्रधान राजकमल मद्धेशिया, श्यामदेव राजभर प्रधान प्रतिनिधि विरेन्द्र गुप्ता, राजू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र, प्रधान रवि प्रताप सिंह, विनोद साहनी, निखिल उपाध्याय,संजय यादव, बैजनाथ गुप्त सहित अन्य कार्यक्रम व ग्रामीण मौजूद रहें।





