Daktimes News Kaptanganj: बोदरवार में असत्य पर सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी पर लगने वाला ऐतिहासिक और पारम्परिक दशहरा मेला गुरुवार को मौसम खराब होने के बावजूद भी धूमधाम से सम्पन्न हुआ।इस मेला में रामलीला और कुश्ती का उद्घाटन रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़ ने किया। बारिश होने के कारण भीगे अखाड़े में ही दूर दराज से आए पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। पुरूष पहलवानों के दस जोड़ में मन्देश पहलवान ने राज पहलवान गम्भीरपूर को चित किया। विशाल ने सचिन को पटखनी दिया।उसी क्रम में बलदेव और सत्या राठौर बराबरी पुरस्कृत हूए। महिला पहलवानों में ईशा गोरखपुर ने काजल हरियाणा को अपनी कला का प्रदर्शन कर आसमान दिखाया। दूसरी महिला पहलवान रिया कुशीनगर और खुशी बनारस के बीच हो रहे कुश्ती
दर्शकों ने खूब तालियां बजाए। काफी संघर्ष के बाद रिया विजेता घोषित की गई। मेला मैदान में पानी भरा होने के कारण लगभग 50 प्रतिशत दुकानें नहीं लग पाई। सिर्फ स्थानीय छोटे दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत से दुकान लगाई। उसके बाद रामलीला मैदान में हुआ जहाँ रावण लगभग 50 फीट ऊँचा रावण का पुतला स्थापित किया गया था।
कलाकारों द्वारा रावण बध के बाद विशेष रूप से तैयार किया गया रावण के पुतला को अग्नि दहन किया गया।उस समय जय श्री राम के नारे से सारा वातावरण राममय हो गया। इस दौरान विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने मेले में आए हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया उन्होंने कहा कि इस भव्य मेले का साक्षी बनने और इस विजयादशमी मेला को देखने के लिए बारिश हमारा हौसला नहीं तोड़ पाई। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस विजयदशमी पर्व को भव्य तरीके से आनंद लिया गया जिसके लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आनन्द मिश्र, घनश्याम गोरखपुरी, प्रधान राजकमल मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, दुर्गेश, पुर्व मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





