डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज / कुशीनगर ।
जितिया व्रत पर्व के शुभ अवसर पर विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम सभा भड़सर नरायन के ग्राम प्रधान श्याम देव राजभर ने इस पुनीत अवसर लगातार कई वर्षों से अपनी सेवा देते चले आ रहे हैं तो वहीं प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सभा में जितिया व्रती महिलाओं में फल( केला, सेव, नींबु ) का वितरण किया । इस दौरान प्रधान श्याम देव राजभर ने बताया कि मैं विगत कई वर्षों से जितिया व्रत के इस पर्व पर ग्राम सभा में फल (केला, सेव, नींबु ) वितरण करते आ रहा हूं। प्रधान ने कहा कि जितिया व्रत विवाहित महिलाएं संतान सुख की प्राप्ति के लिए रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह व्रत करने से भगवान श्रीकृष्ण संतान की सदैव रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि व्रतियों की सेवा व सहयोग करना पुनीत कार्य है और मैं व्रती महिलाओं की सेवा आगे भी करता रहूंगा। इस दौरान महेंद्र राजभर ,बूथ अध्यक्ष राजेश्वर राजभर सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।





