वैश्य पार्टी के बैठक में समाज के उत्थान और पार्टी की मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

165

डाक टाइम्स न्यूज कुशीनगर।
आज दिनाँक 14 सितम्बर 2025 दिन रविवार को कुशीनगर जिले के विकास खंड बिशनपुरा में वैश्य पार्टी की आम सभा बहुत ही उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई। सभा का आयोजन कर्मठ एवं सक्रिय भूतपूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी बृजभूषण गुप्ता ने किया व सभा की अध्यक्षता वैश्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर सी पी गुप्ता ने किया। वहीं मंच से विभिन्न वक्ताओं ने समाज और संगठन से जुड़े मुद्दों पर अपने अपने विचार रखे। वैश्य समाज के उत्थान पर जोर देते हुए कुशीनगर जिला प्रभारी श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज ने व्यापार, उद्योग, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। इसके बावजूद समाज को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है इसलिए वैश्य पार्टी ने संकल्प लिया है कि समाज की आवाज़ को राजनीति की मुख्यधारा तक पहुंचाने में अग्रणीय भुमिका निभाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णभान अग्रहरि जो शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च योगदान दे रहे हैं अपने उद्बोधन में जोर देते हुए कहा कि आज के युवा देश के भविष्य हैं लेकिन वर्तमान सरकार ने युवाओं को शिक्षा और रोजगार से वंचित कर दिया है। आज के युवा भट्टके मुसाफिर की तरह रोजगार का इन्तजार कर रहे हैं। कुशीनगर विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने अपने

उद्बोधन में कहा कि मैंने ग्रामीण स्तर पर 50 लोगों की कार्यकारिणी बनाकर वैश्य पार्टी को मजबूत करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान शुरू कर दिया हूं आप लोग भी ऐसा करने का संकल्प ले। सभा में व्यापारियों और लघु उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया। सभा में पार्टी के सक्रिय सदस्य अरूण मद्धेशिया ने कहा कि वैश्य समाज भाजपा को नोट और वोट दोनों देता है और दिलाने का भी कार्य करता है लेकिन जिस अनुपात में वैश्य समाज को राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए वह नहीं मिलता है और समाज उपेक्षित होता है। समाज के पिछड़े वर्गों को भी संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। सैनिक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक के सी गुप्ता ने कहा कि मैंने बार्डर पर भारतमाता की सेवा किया है अब रिटायर्ड होकर उसी तत्परता से समाज की सेवा करेंगे। वहीं संगठन की मजबूती के लिए जिलेवार सभाएं और बैठक में यह भी तय हुआ कि अब वैश्य पार्टी जिलेवार सभाएं आयोजित कर संगठन को गांव-गांव और हर ब्लॉक स्तर तक मजबूत करेगी। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की नीति और उद्देश्य पहुंचाएं। आगामी चुनावी रणनीति: सभा में प्रमुख रूप से आने वाले निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि वैश्य पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी और योग्य एवं समाजसेवी प्रत्याशियों को सामने लाया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि अब वैश्य समाज राजनीति में केवल सहयोगी भूमिका नहीं निभाएगा, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाकर प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएगा। चुनावी अभियान के तहत व्यापक स्तर पर सभाएं, जनसंपर्क और समाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभा का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि वैश्य पार्टी आने वाले वर्षों में न केवल समाज की समस्याओं को आवाज़ देगी, बल्कि उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका भी निभाएगी। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में काम करने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। सभा में प्रमुख रूप से आने वाले निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि वैश्य पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी और योग्य एवं समाजसेवी प्रत्याशियों को सामने लाया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि अब वैश्य समाज राजनीति में केवल सहयोगी भूमिका नहीं निभाएगा, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाकर प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएगा। चुनावी अभियान के तहत व्यापक स्तर पर सभाएं, जनसंपर्क और समाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभा का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि वैश्य पार्टी आने वाले वर्षों में न केवल समाज की समस्याओं को आवाज़ देगी, बल्कि उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका भी निभाएगी। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में काम करने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। सभा में विनोद गुप्ता प्रधान, भोला जायसवाल प्रधान, सुभाष सुहाना गायक, अवधेश साहू, संतोष जायसवाल, भोला जायसवाल कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार गुप्त, चंद्र प्रताप, दीनानाथ गुप्त, राजेश मद्धेशिया, मनोज, सोनू रौनियार, राजेंद्र गुप्ता, शैलेश कुमार, छोटेलाल, ध्यानचंद कुमार, दिनेश कुमार रौनियार , प्रमोद जायसवाल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।