अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व संहिता में संशोधन प्रस्ताव का किया विरोध

188

डाक टाइम्स न्यूज। दिनांक 8 सितंबर 2025 दिन सोमवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील कप्तानगंज के अध्यक्ष मिर्जा एक्तेदार हुसैन की अध्यक्षता एवं महामंत्री उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ की एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मत के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व संहिता में संशोधन प्रस्ताव का विरोध किया गया। अधिवक्ताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्ट्री बैनामा के बाद सीधे रजिस्ट्री से खारिज दाखिल कर खतौनी में चढ़ाने संबंधी प्रस्ताव से सामान्य जनता व किसान को भारी क्षति होने की संभावना बढ़ जाएगी। भू-माफिया फर्जी बैनामा कराकर सीधे नाम खतौनी में अंकित करवा लेंगे, जिससे विवाद मुकदमे बाजी बढ़ेगा। इस प्रस्ताव के पूर्ण रूपेण रोकने तथा उक्त प्रस्ताव का दुष्प्रभाव होने की जांच कराया जाना आवश्यक आवश्यक है। अधिवक्ताओं ने माननीय राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी कप्तानगंज विनोद कुमार गुप्ता को सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान अधिवक्ता गण में उदयभान, आशुतोष कुमार, मनोज कुमार राय, सतीश चंद्र गौड़ ब्रह्मानंद प्रसाद, लालमन सिंह, अभिनेंद्र प्रताप सिंह राजन पांडे, गोविंद कुमार, रामप्रताप सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, दीनानाथ शर्मा, देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव, संजय कुमार पांडे, अमरनाथ शर्मा शैलेश प्रताप सिंह परमहंस कुमार , जयप्रकाश पांडे सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

डाक टाइम्स न्यूज़ में विज्ञापन प्रकाशन कराने के लिए संपर्क करें। Mo. 8738865327, 9793527215

विज्ञापन