डाक टाइम्स समाचार पत्र ब्यूरो कुशीनगर।
जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाडी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है। यह सामग्री माह अगस्त 2023 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है। उक्त बातें जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया। मुख्य विकास अधिकारी महोदया कुशीनगर के निर्देशानुसार जनपद के मोतीचक, कप्तानगंज, हाटा, रामकोला, पड़रौना, तमकुहीराज, खड्डा, सेवरही, विशुनपुरा, नेबुआ नौरंगिया के परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केन्द्रो से 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को 1 कि0ग्रा0 गेहूं दलिया, 1 किलोग्राम फोर्टीफाइड राइस ,1 किलोग्राम चना दाल ,455 मिलीलीटर खाद्य तेल प्रति माह ,3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को 500 ग्राम गेहूं दलिया ,500 ग्राम फॉर्टिफाइड राइस ,500 ग्राम चना दाल प्रति माह, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को 1.5 किलोग्राम गेहूं दलिया ,1.5 फोर्टीफाइड राइस, 1.5 किलोग्राम चना दाल ,455 मिलीलीटर खाद्य तेल प्रति माह तथा अति कुपोषित बच्चों को 1.5 किलोग्राम गेहूं दलिया, 1.5 किलोग्राम फोर्टीफाइड राइस, 1.5 किलोग्राम चना दाल, 455 मिली लीटर खाद्य तेल प्रति माह उपरोक्त सामग्री का वितरण दिनांक 20 सितंबर व 21 सितम्बर 2023 को किया जायेगा।तो वहीं उक्त दिवस को विभिन्न स्थानों पर परियोजना के सी०डी०पी०ओ० व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहेगें और कम से कम 05 केन्द्रों का भ्रमण करेंगे। वितरण दिवस को उपरोक्त वि0ख0 मोतीचक, कप्तानगंज, आदि के ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह भी वितरण स्थल पर मौजूद रहेगें। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा 20 सितंबर व 21 सितम्बर 2023 को वितरण किये जाने की सूचना ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जायेगा।