डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज (कुशीनगर), दिनाँक 25 मार्च 2026 दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर रसोई गैस की किल्लत की कमी को लेकर अधिवक्ताओं ने गहरी परेशानी जताई है । अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी कप्तानगंज को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि वर्तमान समय में रसोई गैस की किल्लत गंभीर रूप ले चुकी है। गैस बुकिंग के बाद भी गैस गोदाम पर कई-कई घंटे लंबी कतारों में अधिवक्ताओं को खड़ा रहना पड़ रहा है, बावजूद इसके उन्हें गैस समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनका कार्य अत्यंत व्यस्तता भरा होता है, ऐसे में घंटों लाइन में लगकर गैस लेना उनके लिए संभव नहीं है। इससे उनके दैनिक कार्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने उप जिलाधिकारी से मांग की कि कलेक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तहसील परिसर में ही रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा पूर्व सूचना देकर गैस उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके। इस दौरान अध्यक्ष हीरा पाण्डेय, महामंत्री उमेश कुमार दूबे, अधिवक्ता उदयभान पटेल, संजय सिंह, राजन पांडे, सतीश चंद्र, लालमन सिंह, गोविंद कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।





