कप्तानगंज में भाजपा का संगठनात्मक शंखनाद: बूथ से मंडल तक मजबूती पर मंथन, ‘मन की बात’ और प्रशिक्षण शिविर को लेकर बनी रणनीति

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज (कुशीनगर): भारतीय जनता पार्टी मंडल कप्तानगंज की नवगठित कार्यकारिणी एवं शक्ति केंद्र संयोजकों की पहली परिचयात्मक बैठक रविवार को समर लॉन में मंडल अध्यक्ष हरेराम गुप्त की अध्यक्षता में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक सशक्त शुरुआत का संकेत दिया। बैठक के दौरान बूथ, शक्ति केंद्र एवं मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक धारदार व सक्रिय बनाने को लेकर गहन मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, संगठन के विस्तार तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे। इस अवसर पर ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर’ को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही 29 मार्च को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने तथा उसकी फोटो ‘सरल ऐप’ पर अपलोड करने की रणनीति तय की गई। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मंडल महामंत्री मनोज कुमार मिश्र ने किया, जिन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया। बैठक में महामंत्री अनिल कुमार सिंह सैथवार, पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष अशोक दूबे, अशोक पटेल, रमेश कुमार अग्रहरि, विजय कन्नौजिया, मंडल मंत्री मनोज कुमार उपाध्याय, संगीता द्विवेदी, सोनजीत गोड़, शत्रुघ्न निषाद, राजेश्वर सिंह, इंद्रजीत कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश प्रजापति, दिलीप कन्नौजिया, उमेश शाह, आनंद कुमार रौनियार, सतीश कुमार रौनियार, रामश्याम सिंह, रविंद्र गोड़, सुरेश प्रसाद, दिनेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, शिवदत्त सिंह, अजय कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।