डाक टाइम्स न्यूज। आज दिनाँक 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को कप्तानगंज विकास खंड कार्यालय में वार्षिक निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने विकास कार्यों एवं योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। सीडीओ ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और खंड विकास अधिकारी को इसकी नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने, मनरेगा कार्यों को समयबद्ध पूरा करने तथा मजदूरों के पंजीकरण को गति देने तथा फार्मर रजिस्ट्री पर विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को हर हाल में आवास उपलब्ध कराया जाए और योजनाओं का लाभ शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडेय द्वारा जनता दर्शन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया। सीडीओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं के सफल संचालन कराने व शत प्रतिशत संतृप्तिकरण कराने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान एडीओ पंचायत रविंद्र प्रसाद , आईएसबी प्रमोद सिंह, सचिव किशन राय, सतेन्द्र सिंह, संतोष गुप्ता, दिलीप कुमार, ह्रदयनारायण, राघवेंद्र पटेल, मुन्ना लाल विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, आकाश गुप्ता, लल्लन यादव, आशा रानी, प्रियंका गौड़ सहित संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।




Home उत्तर प्रदेश कुशीनगर में विकास कार्यों पर सख्त हुईं सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, लापरवाह अधिकारियों...





