भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हरेराम गुप्त को मिला मंडल अध्यक्ष का दायित्व

77

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय द्वारा हरेराम गुप्त को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। हरेराम गुप्त का परिवार विगत लगभग 60 वर्षों से जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़ा रहा है। स्वयं हरेराम गुप्त भी पिछले 36 वर्षों से संगठनात्मक पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए एक समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। वे वर्तमान में वैश्य समाज के राष्ट्रीय राजनीतिक प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक तथा नेशनल डाक संघ के प्रदेश महासचिव के पद पर भी दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। वर्ष 2006 में इनकी पत्नी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सभासद निर्वाचित हुई थीं। मनोनीयन के उपरांत क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार गोंड, हरिनाथ भाई, रामगोपाल गुप्त, संतोष जायसवाल, नवरंग सिंह, राजकमल, आनंद रौनियार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विधायक विनय कुमार गोंड ने कहा कि पार्टी के प्रति हरेराम गुप्त की निष्ठा, सक्रियता एवं दीर्घकालीन योगदान को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।