सांसद व विधायक ने दिलाई खड्डा तहसील में बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ

125

Daktimes News Khadda Kushinagar: आज दिनाँक 22 जनवरी 2026 दिन बृहस्पतिवार को खड्डा तहसील परिसर में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे तथा विशिष्ट अतिथि खड्डा विधायक विवेकानन्द पांडेय मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक विवेकानन्द पांडेय खड्डा व एसडीएम रामवीर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमियमय मालवीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय, महामंत्री हीरालाल कुशवाहा सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सांसद विजय कुमार दुबे व क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडे दोनों जनप्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण को उनके नए दायित्वों हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वास है कि आपका नेतृत्व अधिवक्ता समाज के हितों की रक्षा करते हुए न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खड्डा विधायक विवेकानन्द पांडेय ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ हैं। इस दौरान खड्डा एसडीएम रामवीर सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ नीलेश मिश्र, वर्तमान नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, भाजपा नेता अजय गोविंद राव शिशु, कुनाल राव सहित अन्य अधिवक्ता व गणमान्य उपस्थित रहे।