खड्डा: नगर अध्यक्ष ने पात्र व जरूरतमंद के बीच बांटे कंबल

82

डाक टाइम्स न्यूज खड्डा/कुशीनगर। वर्तमान में बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए दिनाँक 13 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को नगर पंचायत खड्डा कार्यालय परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 12 स्वामी विवेकानन्द नगर के जरूरतमंद और पात्र व्यक्तियों को कंबल प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत खड्डा अध्यक्ष संगीता वर्मा रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भीषण शीतलहर को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन हर गरीब और असहाय व्यक्ति को राहत पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में नगर पंचायत खड्डा अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा और पूर्व सभासद इल्तज्जा हुसैन उर्फ अब्बास एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भी कंबल वितरण कार्यक्रम में शिरकत किए और अपने हाथों से लाभार्थियों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर स्थानीय सभासद असलम अंसारी, सभासद दिवाकर यादव, सभासद राजेश्वर सिंह, सभासद प्रतिनिधि संजय गुप्ता, भाजपा नेता प्रदीप विश्वकर्मा, अनिल गुप्ता, उग्रसेन गुप्ता, आनन्द सिंह, चंदन मद्धेशिया और अनुराग श्रीवास्तव सहित वार्ड के कई गणमान्य नागरिक और वार्ड वासी मौजूद रहे। कंबल पाकर वार्ड वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आश्वस्त किया कि नगर के अन्य वार्डों में भी इसी प्रकार कंबल वितरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा ताकि कोई भी गरीब ठंड की मार से असुरक्षित न रहे।