डाक टाइम्स न्यूज अहिरौली बाजार/कुशीनगर। विकास खंण्ड सुकरौली अंतर्गत ग्राम सभा बरवा बाबू में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जरूरत मंदों के बीच कंबल वितरण किया। इस दौरान संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सम्राट सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह मानवता, सेवाभाव और सामाजिक जिम्मेदारी निभाए। आज इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया। मेरे द्वारा नर सेवा ही नारायण सेवा’ के भाव के साथ आपसी सहयोग व भाईचारे का संदेश दिया जाता है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचे और किसी को भी सुविधा का अभाव ना हो । इस दौरान राधेश्याम सिंह ग्राम प्रधान घोड़ादेउर, सुबोध कुमार गौतम लेखपाल,रामकृपाल, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





