Daktimes News Captanganj Kushinagar: दिनांक 10.01.26 को निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल कप्तानगंज के निर्देशन में ASI अजय कुमार राय साथ स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन कप्तानगंज पर गस्त व निगरानी के दौरान प्लैटफॉर्म नंबर 1 के पूर्वी छोर पर शेड के नीचे बेंच के पास एक नीले रंग का लावारिस बैग रखा हुआ मिला।
जिसके संबंध में अगल-बगल यात्रियों से पूछताछ किया गया तो किसी ने अपना होना नहीं बताया। सतर्कता पूर्वक बोरा खोल कर देखा गया तो ऑफिसर चॉइस फ्रूटी 40 अदद प्रत्येक 180ML प्रत्येक कीमती 120₹ कुल कीमती 40×120=4800₹ कुल 7.20 लीटर को पाकर बजरिये फर्द समय 18.25 बजे रेलवे सुरक्षा बल ने अपने कब्जे में लिया। इसी क्रम में सफेद रंग का एक बोरा रखा हुआ मिला, जिसके संबंध में भी पूछताछ किया गया तो किसी ने अपना होना नहीं बताया। जिसमें ऑफिसर चॉइस फ्रूटी 36 अदद प्रत्येक 180ML प्रत्येक कीमती 120₹ कुल कीमती 36×120=3620₹ कुल 6.480 लीटर। जब्तशुदा लावारिस शराब को अग्रिम कार्रवाई हेतु आबकारी विभाग को सुपुर्द किया गया है।





