कुशीनगर : गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राला की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत

164

डाक टाइम्स न्यूज। दिनाँक 06 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के कप्तानगंज – पिपराइच मार्ग पर स्थित जगदीशपुर चौराहे के समीप हेचरी के पास गन्ना लदी हुई ट्रैक्टर ट्राला की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल लगभग 35 वर्षीय युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार जगदीशपुर चौराहे के समीप हेचरी के पास कप्तानगंज – पिपराइच मार्ग पर दिन में लगभग दस बजे गन्ना लदी हुई ट्रैक्टर ट्राला की चपेट में आने के कारण वाइक सवार युवक का एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और गंभीर रूप से घायल युवक चीखने चिल्लाने लगा।

चित्र परिचय मृतक का फाइल फोटो

मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची अहिरौली बाजार की पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर तत्काल एंबुलेंस से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी पिपराइच पहुँचाया गया, जहाँ पर चिकित्सक द्वारा गंभीर रूप से घायल युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस शव को अंतपरीक्षण के लिए भेज कर ट्रैक्टर सहित गन्ना लदी ट्राला को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जूट गई और कानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी। उपरोक्त मृतक युवक की पहचान नगर पंचायत कप्तानगंज वार्ड नंबर सोलह हरिहर नाथ दक्षिणी निवासी आनंद दूबे उर्फ बिक्की पुत्र दीनानाथ दूबे उम्र लगभग 35 बर्ष के रूप में हुई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और नगर पंचायत के इस वार्ड में गमों का बादल जहाँ छा गया।