Daktimes News Captanganj : कुशीनगर जनपद के विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा बेलवा उर्फ़ बैरिया में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ( मनरेगा ) से हो रहे कार्यों में बड़ा फर्जीवाड़ा किया जा रहा। उपरोक्त ग्रामसभा में मनरेगा योजना के तहत चल रहे मिट्टी भराई कार्य में रोटवेटर का इस्तेमाल कर कार्य किया जा रहा है, जो कि नियम विरुद्ध है। उपरोक्त मार्ग पर मिट्टी भराई कार्य में आस पास के किसानों के खेतों से मिट्टी नहीं इस्तेमाल हुई।
ग्रामसभा बैरिया में प्राथमिक पाठशाला से जगदीशपुर गांव को जोड़ने वाली मार्ग पर बिना मजदूर के मशीनरी रोटावेटर का उपयोग कर मिट्टी को समतल किया गया है और एक ही कार्य पर कई बार मस्टरोंल जारी कर मजदूरों की संख्या अधिक दिखाकर एक ही फोटो को कई जगह लगाकर धांधली की जा रही है। इस संबंध में एपीओ अमित भार्गव से डाक टाइम्स न्यूज की टीम ने सवाल किया कि उपरोक्त मिट्टी भराई स्थान पर कितने मजदूर कार्य कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि नही मालूम कितने मजदूर कार्य कर रहे हैं। एक तरफ सरकार पारदर्शिता की बात कर रहीं है, तो वहीं जिम्मेदारी भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत कर सरकारी पैसे का बड़े पैमाने पर बंदरबांट किया जा रहा है और सरकार की छवि धूमिल की जा रहीं है।





