सेशनल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जेपी फार्मेसी कालेज के फार्मेसी के विद्यार्थी हुए सम्मानित

142

डाक टाइम्स न्यूज। कप्तानगंज नगर स्थित जेपी फार्मेसी कालेज के सभागार में डिप्लोमा इन फार्मेसी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को सेशनल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक श्रीराम प्रसाद ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि एक स्वस्थ्य समाज की परिकल्पना फार्मासिस्ट के बिना संभव नहीं है समाज में फार्मासिस्टों का महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि वे दवाओं के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग, रोगी शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, दवाओं के वितरण से लेकर पुरानी बीमारियों के प्रबंधन तक, वे स्वास्थ्य सेवा टीम के एक अभिन्न अंग हैं, जो विश्वसनीय जानकारी प्रदान करते हैं और स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाते हैं। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में प्रमुख रूप से मनु चौहान,आशुतोष मिश्रा, स्मिता सिंह, लक्ष्मी यादव, शिवम यादव, अल्का गौड़, फरदीन अहमद, नन्हे कुमार सहित अनेक विद्यार्थी रहे। इस अवसर पर जे पी फार्मेसी कालेज के निदेशक डॉ॰ चंदन कुमार गौड़ ने कहा कि मेडिकल साइंस में फार्मेसी का महत्वपूर्ण योगदान है। किसी भी चिकित्सक के द्वारा दिए गए निर्देश को मरीज तक सही ढंग से पहुँचाने की जिम्मेदारी एक फार्मासिस्ट को होती है। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्वम्भर प्रसाद, सगीर अहमद, डा आसिफ अंसारी, रोहित कुशवाहा, अभिषेक कुमार सहित अनेक गणमान्य व विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।