Daktimes News Khadda Kushinagar: सरकार भले ही लाख प्रयास कर लें की सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिले और जनता की नजरों में सरकार की छवि शोभनीय बने रहे, लेकिन विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों तथा ठेकेदारों की मिलीभगत से तथा उनकी लापरवाही से सरकारी योजनाएं धरातल पर पहुंचने से पहले ही ध्वस्त और फेल हो जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत, केंद्र सरकार का लक्ष्य सभी घरों में पाइप जलापूर्ति सुनिश्चित करना है, ताकि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नियमित और दीर्घकालिक आधार पर निर्धारित गुणवत्ता का शुद्ध पीने का पानी मिल सके। इस योजना के पूर्ण होने से पहले ही इसमें लापरवाही सामने आ रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण जनपद कुशीनगर के विकासखंड खड्डा में ग्राम सभा नौतारा जंगल, बोधी छपरा, तूरकहा और सारंग छपरा में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत हर घर शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम विभाग द्वारा बनाए गए पानी की टंकी 3 साल बाद भी ग्रामीणों को शुद्ध जल नहीं पीला सकीं। ग्रामीणों को इस योजना से स्वच्छ पेयजल मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वर्षों बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। गांव में पाइपलाइन बिछा दी गई है, पर पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 3 साल पहले जल निगम विभाग शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए ग्राम सभा की अत्यधिक सड़कों को तोड़कर उसमें पाइप बिछाकर टोटी लगाई गई। आज वर्तमान समय में लगभग 3 साल बीत गए पानी की टंकी तैयार है लेकिन हम ग्राम वासियों को पीने के लिए शुद्ध पानी अभी तक पीने को नहीं मिली। शुद्ध जल मुहैया कराने के लिए विभाग द्वारा ग्राम सभा की रास्ता को तोड़कर उसमें पाइप बिछाई गई और ग्रामसभा के 700 सौ घरों के दरवाजे पर लगे टोटी में अबतक पानी नहीं निकला रहा है। रास्ता भी टूट गया सड़के गड्ढा में तब्दील हो गई जिससे आए दिन ग्राम सभा में कोई ना कोई दुर्घटना घटित होती रहती है कभी कबार किसी मरीज को अस्पताल ले जाने हेतु आते हुए एंबुलेंस भी उस गड्ढे का शिकार हो जाते हैं कभी एंबुलेंस का पहिया धस जाता है तो कभी किसी की गाड़ी पलट कर गिर जाती है।
इस संबंध में ग्राम प्रधान ने कहा कि हमने अधिकारियों से इस संबंध में बात किया लेकिन अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ और सिर्फ टाल मटोल कर रहे हैं जिससे सरकारी योजना विफल हो रही है। ग्राम सभा में लोग अभी तक दूषित पानी पीने को मजबूर है जिससे तमाम बीमारियां ग्रामीणों को चपेट कर रहीं हैं। प्रधान ने बताया कि लगभग 700 घरों में टोटी लगाई गई लेकिन अभी तक पानी नहीं मिला, अभी भी 30-40 घरों में टोटी नहीं लगाई गई। वहीं ग्राम सभा बोधी छपरा में गंदे और दूषित पानी वाले ताल के पास विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत शुद्ध पानी पीने वाली टंकी बनाई गई।
लेकिन उल्लेखनीय है कि जहां पर पहले ही गंदगी हो उस स्थान के आसपास शुद्ध पानी का टंकी बनाकर ग्रामीणों को शुद्ध पानी कैसे मुहैया कराई जाएगी। खड्डा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सभा तुरकहां, बोधी छपरा और नौतार जंगल और सारंग छपरा में सरकार की जल जीवन मिशन शुद्ध पेयजल योजना पूरी तरह से ध्वस्त और फेल है। ग्रामीणों को इस योजना का न मिलने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लेकिन फिर भी सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी सरकारी योजनाओं को ध्वस्त कर रहे है और सरकार की आंखों में सीधे धूल झोंकने का काम कर रहे है। इस संबंध में विभाग के जेई से जब डाक टाइम्स न्यूज़ की टीम ने बात किया तो जेई ने बताया कि हमारा कार्य सिर्फ साइट पर कार्य करना होता है हम लोग सिर्फ टैंक बनवाने का कार्य करते हैं बाकी अन्य कार्य किसी और के जिम्मेदारी में होती है कैंपस के अंदर क्या बनाना है हमारे कार्यक्षेत्र में सिर्फ वही आता है।





