आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणामों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

295

Daktimes News Khadda Kushinagar: जनपद कुशीनगर के विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा मठिया में स्थित आर.पी.आई. सी कॉन्वेंट विद्यालय में दिनाँक 27 नवंबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक के अनेकों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मान की सूची में कक्षा 10 में प्रथम स्थान गुलशन यादव, द्वितीय स्थान आरिफ अंसारी, मधु कुशवाहा और तृतीय स्थान स्पंदिका सिंह ने प्राप्त किया। तो वहीं कक्षा 9 में प्रथम स्थान रितिक राज सिंह, द्वितीय स्थान दिव्यांश कुशवाहा और तृतीय स्थान अंकिता कुमारी ने हासिल किया। कक्षा 8 में प्रथम स्थान आलोक कुशवाहा, द्वितीय स्थान, आयांश कुमार और तृतीय स्थान पर यशिका मौर्या रहीं। कक्षा 7 में प्रथम स्थान शौर्य चित्रांश, द्वितीय स्थान शशांक कुशवाहा और तृतीय स्थान पर कार्तिक यादव रहें। कक्षा 6 में प्रथम स्थान मिहिर देव दूबे, द्वितीय स्थान, पलक जायसवाल और तृतीय स्थान पर सौगात सरिता रहीं ने अपना प्रतिभा का लोहा मनवाया। कक्षा 5 में प्रथम स्थान उत्कर्ष कुमार यादव, द्वितीय स्थान अनमोल गुप्ता और तृतीय स्थान पर अनन्या यादव ने स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 में प्रथम स्थान पर उज्जवल रौनियार, द्वितीय स्थान पर एंजेल मधुप और तृतीय स्थान पर पवन रहें। कक्षा 3 में प्रथम स्थान पवन द्वितीय स्थान पर अनुराग यादव और तृतीय स्थान पर रिया सिंह रहीं। कक्षा 2 में प्रथम स्थान पर युग कुमार गुप्ता द्वितीय स्थान पर अनव गुप्ता, आन्वी गुप्ता और तृतीय स्थान पर किस्मत खातून रहीं।   कक्षा 1 में प्रथम स्थान पर इसनी अग्रवाल, मुफीद अंसारी द्वितीय स्थान पर अभिनव मोदनवाल और तृतीय स्थान पर अर्णव गुप्ता रहें। इसी के साथ-साथ हर कक्षा से टॉप 5 विद्यार्थियों को स्टार बैच भी दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगी भावना, आत्मविश्वास और अध्ययन के प्रति रुचि को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा का संचार करना ताकि वे प्रत्येक प्रतियोगिता में अपना परचम लहराए। इस सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ-साथ शिक्षक गण उपस्थित रहें।