Daktimes News Khadda Kushinagar: आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को समय 2:00 बजे दिन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता की अध्यक्षता व राधेश्याम कुशवाहा कार्यक्रम आयोजन के नेतृत्व में जनहित से संबंधित जिलाधिकारी कुशीनगर को संबोधित पांच सूत्रीय माँगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी खड्डा व खंड विकास अधिकारी खड्डा को सौंपकर माँगों को पूरा करने व सरकारी योजनाओं में हुई लापरवाही व भ्रष्टाचार की जांच तथा कार्रवाही की मांग की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने मांग पत्र में लिखा है कि विधानसभा खड्डा में सरकारी योजनाए जो उपेक्षा का शिकार हुई है जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों ने घोर लापरवाही किया है और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार भी किया है। 
उन्होंने अपने मांग पत्र में लिखा है कि 1. विकासखंड खड्डा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्य तथा निर्विरोध हुए वार्ड सदस्यों की मासिक बैठक का मानदेय का भुगतान तत्काल दिया जाए तथा इसमें लापरवाह जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों की भी जांच कर उनपर कार्रवाई की जाए।
2. वर्ष 2016-17 से अब तक खड्डा ब्लॉक के प्रत्येक ग्रामसभा में पात्र व्यक्तियों को दिए गए शौचालय जो अधूरे हैं उनका पूरा कराया जाए तथा जांच भी कराया जाए कि इस अधूरे शौचालय बनने में लापरवाही तथा भ्रष्टाचार कैसे हुआ, जो अधूरा छोड़ा गया शौचालय का कार्य देख रहे हैं संविदा कर्मचारियों को तत्काल हटाया जाए या उनके कार्य क्षेत्र बदलाव किया जाए, क्योंकि इनके कार्य से ग्रामीण पात्र परेशान है तथा योजना में भ्रष्टाचार के चलते योजना जमीनी स्तर पर ध्वस्त हैं।
3. खड्डा ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत जो गरीब पात्र हैं और जो सरकारी योजना से वंचित हैं पुनः सर्वे करवाकर आवास, शौचालय, पेंशन दिया जाए। ग्राम सभा में आवास योजना सहित अन्य योजना में जो मजदूर कार्य किए हैं जिनकी मजदूरी बाकी है ग्रामीण परेशान हैं उसे तत्काल पात्रों को मजदूरी भुगतान किया जाए।
4. विकासखंड खड्डा में हुए मनरेगा योजना से कई लाखों रुपए खर्च कर बने अमृतसर व योजना का मौके का सत्यापन, स्थलीय निरीक्षण तथा उसकी गुणवत्ता योजना में लगाए गए सभी सामग्रियों की जांच किया जाए, जिसपर कई लाखों रुपए का भुगतान हुआ है उस तालाब को व्यवस्थित किया जाए।
5. विकासखंड खड्डा के अंतर्गत बनाए गए ग्राम सभाओं में आर0आर0सी0 सेंटर योजना में कई करोड़ रुपए का भुगतान हुआ जिसका मौके का सत्यापन, स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा योजना में लगाए गए सही प्रकार के सामग्रियों का जांच हो जिस पर भुगतान लिया गया उसे व्यवस्थित करके ग्रामसभा के हवाले किया जाए। उपरोक्त पांच मांगों का ज्ञापन जो जिलाधिकारी जनपद कुशीनगर को संबोधित है, ज्ञापन को उपजिलाधिकारी खड्डा रामवीर सिंह व खंड विकास अधिकारी खड्डा प्रहलाद को सौंपकर उपरोक्त सभी बिंदुओं की भौतिक सत्यापन, स्थलीय निरीक्षण तथा जांच कराकर व मांग पत्र में मांग किए गए सभी माँगों पर एक माह के अंदर पूरा न होने पर बृहद धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बहादुर मास्टर, वाजिद अली, अशोक,मोहम्मद सलीम, लीलाधर, महादेव, झीन्नू यादव, नथुनी गोड़, हरिचंद बृजाभार, केदार, छोटू प्रसाद, नारायण भारती, हीरा, राजकिशोर, योगेंद्र,दिलीप सिंह श्रीनेत्र, ठाकुर, आलमिन, मुन्ना, नसरूलाह, सुरेंद्र, रमाशंकर, दशरथ चौधरी, केशव गुप्ता, नथुनी गुप्ता, श्रीनिवास, ठाकुर, श्रीकांत यादव, रामआसरे गौड़, विकास कुशवाहा, कन्हैया गुप्ता, रामानंद, मनीष यादव सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।





