100 वर्ष के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा उत्साहपूर्ण अनुशासन में निकला पथ संचलन; सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

128

Daktimes News Khadda Kushinagar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने 100वें स्थापना दिवस पर “विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। घोष की धुन पर पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन में भाग लिया तथा बड़ी संख्या स्वयंसेवक इसकी व्यवस्था में लगे। पथ संचलन को देखने के लिए लोग सड़क किनारे उमड़े। इस कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक विधायक विवेकानन्द पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वें वर्ष के शुभ अवसर पर स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज पूजन (प्रणाम) के साथ हुआ। स्वयंसेवकों द्वारा स्वामी विवेकानंद कालेज से पथ संचलन शुरू किया गया और नगर के प्रमुख चौराहों सुभाष चौक, थाना रोड, फल मंडी, सब्जी मंडी हनुमान मंदिर भ्रमण किया। इस दौरान सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश प्रेम और अखंड भारत के लिए समर्पण का संदेश दिया। मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग प्रचारक दीपक जी ने संघ की स्थापना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में मात्र पाँच लोगों द्वारा की गई थी। आज यह संगठन अपना 100वां स्थापना दिवस मना रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों से देश के प्रति समर्पित रहने और निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने का आह्वान किया। दीपक जी ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना “नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे” के पश्चात हुआ। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि व स्वयसेवक दुर्गेश्वर वर्मा, नगर कार्यवाहक संजय जी , जिला कार्यवाह पंकज जी, सह जिला कार्यवाहक अजित जी, सह जिला प्रचारक प्रमुख मनोज जी, व्यवस्था प्रमुख रामछकित जी , सह नगर कार्यवाहक विवेकराज जी, बस्ती प्रमुख अनिल जी, बस्ती पालक आनंद जी, अतुल राय जी सहित अन्य स्वयसेवक उपस्थित रहे।