फार्मासिस्ट के कंधों पर आश्रित होती है मेडिकल साइंस की सफलता

168

Daktimes News Kaptanganj Kushinagar: कुशीनगर जनपद के नगर पंचायत कप्तानगंज में स्थित जेपी फार्मेसी कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक कुशीनगर के प्रधानाचार्य प्रेमचंद गुप्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण के साथ हुआ। कार्यक्रम में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे बच्चों ने विभिन्न थीम पर आधारित रंगोली भी बनाई, जो देखने में बहुत ही आकर्षक और वैश्विक स्वास्थ्य के संदेश को प्रसारित कर रही थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमचंद गुप्ता ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण कड़ी फार्मासिस्ट होते हैं फार्मासिस्टों के ही कंधों पर मेडिकल साइंस की सफलता आश्रित है किसी भी फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी बनती है कि वह मरीज तक डॉक्टर के द्वारा सुझाए गए सही औषधी को सही निर्देश के अनुसार पहुंचाए और उसका उपयोग कैसे करना है यह बात बताये। विशिष्ट अतिथि डाॅ विश्वामित्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्र के स्वास्थ्य समृद्धि के लिए फार्मासिस्ट का महत्वपूर्ण योगदान है फार्मासिस्ट को नैतिकता पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे वह समाज को सुलभ और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। कार्यक्रम में जेपी शिक्षण समूह के संरक्षक श्रीराम प्रसाद ने भी मेडिकल साइंस में फार्मासिस्ट के महत्व को रेखांकित किया और उनकी महत्ता को परिभाषित किया। इस दौरान विश्वंभर प्रसाद, डॉ चंदन कुमार गौड़, रामदरस शर्मा, प्रेम नारायण पांडे, डॉक्टर आसिफ अंसारी, पंचानन मिश्रा सहित अनेक अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।