Daktimes News Khadda Kushinagar: आज दिनाँक 25 सितम्बर 2025 दिन गुरुवार को विकास खंड खड्डा में स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय में वर्ल्ड फार्मेसी डे के अवसर पर डी.फार्म विभाग की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस 2025 के थीम ‘थिंक हेल्थ थिंक फार्मासिस्ट’ पर आधारित जागरूकता रैली स्थानीय नगर पंचायत खड्डा में निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर एवं स्लोगन के साथ आमजन को जागरूक किया। रैली की वापसी के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा दवा विनिर्माण/ दवाओं के डोज तथा स्वास्थ्य सुरक्षा सम्बन्धी प्रदर्शनी में स्थानीय फार्मासिस्ट एवं चिकित्सकगण द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके उपरांत वर्ल्ड
फार्मासिस्ट डे के थीम ‘थिंक हेल्थ थिंक फार्मासिस्ट’ विषयक सेमिनार का आयोजन हुआ। विषय प्रवर्तन महाविद्यालय के उपप्राचार्य गौरव त्रिपाठी ने किया। मुख्य वक्ता डॉ रवि पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि फार्मेसी एक व्यापक सेवा क्षेत्र है और इसे जनसेवा का आधार बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष तिवारी ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा केक काटकर वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे को सेलिब्रेट किया गया। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक मिश्र द्वारा फादर ऑफ फार्मेसी एम.एल सर्राफ के चित्र का अनावरण किया गया। अंत में उन्होंने सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय कुशवाहा, गोविंद जी, दीपू जायसवाल, जहांगीर अंसारी, पवन गुप्ता, मुकेश चौधरी, ओ.पी. गुप्ता, कृष्णचन्द्र कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, इश्तियाक अंसारी, विजय गुप्ता, अमित मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।





